राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा- मैं शरारती बच्चा था, मां को करता था परेशान


 

2015_9image_12_36_571521869pranabmukherjee-llनई दिल्ली: शिक्षक दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय में छात्रों के सामने लेक्चर दे रहे हैं। छात्रों से अपने बचपन के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा-

– मैं पढ़ाई में अच्छा नहीं था और शरारती बच्चा था, मां को परेशान करता था।

– मुझे बारिश में स्कूल जाने में दिक्कत होती थी, मेरा स्कूल घर से 5 किलोमीटर दूर था, मुझे तौलिया बांधकर स्कूल जाना पड़ता था।

– मैं स्कूल में चटाई पर बैठकर पढ़ाई करता था। मेरी मां मेरी पहली टीचर थी।

– भारत, बर्मा, पाकिस्तान, श्रीलंका साथ-साथ आजाद हुए।

– भारत के साथ आजाद हुए देशों में संसदीय व्यवस्था देर से आई।

– किसी भी व्यवस्था का गतिशील होना बहुत जरूरी है।

– भारत में जनलोकपाल के लिए अन्ना हजारे ने आंदोलन किया।

– भारत में बचत दर बहुत ज्यादा है।

– मुझ जैसा गांव का लड़का दिल्ली के रायसीना हिल्स तक पहुंच गया।

–  मैंने जो देखा, वही इतिहास बता रहा हूं। 1969 से ही संसद का हिस्सा रहा हूं।

– आजादी के वक्त अमेरिका से अनाज मंगाया जाता था। नेहरू ने योजना आयोग बनाया।

– राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्रसीमा घटाई थी। उन्होंने उम्रसीमा घटाकर 21 से 18 साल की।

– हम पूरी तरह आयात पर निर्भर थे। आजादी के वक्त अमेरिका से अनाज आता था।

– संविधान हम सबको बराबरी का हक देता है।


Scroll To Top
Translate »