
लखनऊ | लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने आज कैण्ट विधायक प्रत्याशी डा0 रीता बहुगुणा जोशी के चुनाव केन्द्रिय कार्यालय, एम0पी0प्लाजा, निकट बी0एम0पैलेस, आलमबाग का फीता काट कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रगतिशील महत्वपूर्ण और साहसिक कदम उठाये, जिसका जनता ने भरपूर समर्थन किया उदाहरण स्वरूप नोटबंदी, जनधन योजना आदि। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशो में भारत की साख एवं सम्मान को भी बढ़ाया।
कैण्ट प्रत्याशी डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा एवं बसपा के राज में प्रदेश पूरी तरह से विकास के दौड में पिछड गया है। यहां भ्रष्टाचार, भूमाफिया, खनन माफिया आदि का बोल-बाला हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है और बढ़ते महिला अपराध एवं उत्पीड़न पर सरकार का कोई लगाम नही रह गया है। महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह से असुरक्षित प्रदेश हो गया है। युवाओं को रोजगार नही, व्यपारियों एवं जनता में सुरक्षा का आभाव जिसके कारण डकैती, फिरौती, अपरहरण, हत्या आदि के घटनाओं में जबरदस्त वृद्वि हुयी है।
पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश के हालात को सुधारने के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र विकल्प है जो संवेदनशील प्रगति परख, विकासशील, एवं समतामूलक समाज के निर्माण का लक्ष्य तय किये हुए है। जिसमें “सबका साथ सबका विकास” निहित है। ऐसे में प्रो0 जोशी ने जनता से कमल के छाप का बटन दबा कर भाजपा को विजयी बनाने का अनुरोध किया है। जिससे उत्तर प्रदेश, देश के विकसित एवं सुरक्षित राज्यों की श्रेणी में आ सके।
उद्घाटन समारोह में सुरेश तिवारी, पूर्व विधायक, भाजपा के विधान सभा प्रभारी विनोद बाजपेयी, सह प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, चुनाव संयोजक मान सिंह, चुनाव सह संयोजक सुरेन्द्र शर्मा, मुख्य चुनाव अभिकर्ता मयंक जोशी, कार्यालय प्रमुख डा0 अश्वनी शर्मा, एस.के.अस्थाना, देव वर्मा, बूथ प्रबंधक योगेन्द्र पटेल, आशीष भट्नागर, बैठक एवं सूचना प्रमुख मिथलेश गौड़, प्रिंटिग एवं प्रचार प्रभारी श्रवण नायक, अमोल चैधरी, मीडिया प्रसारण अनिता अग्रवाल, शबनम पाण्डेय, प्रत्याशी जनसम्पर्क प्रमुख अशोक तिवारी, संयोगिता भाटिया, हरसरन लाल गुप्ता, कमल किशोर, कोष प्रमुख पी.सी.जोशी, योजना प्रमुख बाबा शिव कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख राज शुक्ला, मयंक शर्मा, अरूण सिंह, जे. पी. बाजपेयी, आर. एन. त्रिपाठी, मयंक शर्मा, मुकेश मनवानी, राजकुमार सिंह चैहान सहित सैकड़ो कार्यकत्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
