शिवसेना ने कहा- राम मंदिर पर हम RSS के साथ, BJP का पता नहीं


 

2015_12image_11_47_012993346shivcopy-ll

मुंबई: शिवसेना ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर निर्माण पर दिए बयान का समर्थन किया है। भागवत के बयान की तारीफ करते हुए पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि केंद्र में बीजेपी की हिंदुत्ववादी सरकार है, लेकिन राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 जैसे विषयों को बस्ते में बांधकर कामकाज चलाया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के सामने बड़ा सवाल यह है कि भागवत की राम मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद क्या बोला जाए।

पार्टी ने मुखपत्र में कहा है कि शिवसेना संघ प्रमुख भागवत के बयान का समर्थन करती है और इस मुद्दे पर उनके साथ है। बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा है कि आरक्षण और राम मंदिर जैसे बयानों और भागवत की भूमिका से बीजेपी की देह पर सिहरन आई या रोमांच हुआ, हम बता नहीं सकते। शिवसेना ने कहा है- हम मानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी में राम मंदिर निर्माण की हिम्मत और धमक दोनों निश्चित तौर पर हैं, जिस दिन वह इस निर्माण कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उनकी अफलातून लोकप्रियता में कई गुना इजाफा होगा।


Scroll To Top
Translate »