चार माह तक डॉक्टरों के अवकाश पर लगी रोक-सीएम योगी


yogi-adityanath-667

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर का दौरा किया. जहाँ उन्होंने 5 बच्चों को टिका लगा कर इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। बता दें की यूपी के 38 जिलों में इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हर जिले के डीएम को इस टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सीएम ने 4 माह तक डॉक्टरों को अवकाश लेने पर भी रोक लगा दी है. सीएम योगी ने आज कुशीनगर में इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कुशीनगर में मंत्री कलराज मिश्रा और स्वामी प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे।

इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान के दौरान सीएम ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में इन्सेफेलाइटिस टोल फ्री नंबर की भी शुरुआत की गई।


Scroll To Top
Translate »