मंडी परिषद का अजब हाल, निर्माण अनुभाग में पद एक, पर छ अनुभाग अधिकारी जमे हैं वषों से


18588835_627973127409992_6093336531398664812_o

 

लखनऊ । मंडी परिषद का भी अजब हाल है मुख्यालय स्थित निर्माण अनुभाग में अनुभाग अधिकारी का एक पद है लेकिन यहां पर आधा दर्जन अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं और कोई सुध लेने वाला नहीं है ।

मंडी परिषद का निर्माण अनुभाग काफी महत्वपूर्ण है यहां पर परिषद द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों से सम्बंधित पत्रावलियां तैयार की जाती है और कायो की देखरेख भी की जाती है । निर्माण विभाग में अनुभाग अधिकारी का एक ही पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके विपरीत यहां पर छ अधिकारी काम कर रहे हैं ।

जानकारी के अनुसार विजय गोपाल सैनी और कांताप्रसाद पूर्णकालिक अनुभाग अधिकारी है जब कि अशोक कुमार अंशकालिक है वह निर्माण अनुभाग के साथ ही साथ अधिष्ठान का भी काम देख रहे हैं ।

इसी तरह अंशकालिक छोटे लाल जायसवाल निर्माण के साथ विपणन का, शिवराम अर्जन का और दिलशाद अहमद भी अधिष्ठान का काम देख रहे हैं ।

यह सारे अनुभाग अधिकारी कई वर्षों से निर्माण में ही जमे हुए हैं । पहले निर्माण में ही बाबू रहे, फिर सीढी चढते हुए पदोन्नति पा कर अनुभाग अधिकारी के पद पर पहुंच गए पर निर्माण अनुभाग ना छोड़ा ।
आश्चर्य की बात तो यह है कि मंडी परिषद के अध्यक्ष स्वयं सीएम योगी है उसके बाद भी मंडी के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आज तक मुख्यालय में ही निर्माण अनुभाग में वषों से जमे इन मठाधीश अनुभाग अधिकारियों की ओर नहीं गई है ।


Scroll To Top
Translate »