लखनऊ. स्टार्स संग सेल्फी खिंचवाने का क्रेज स्टूडेंट्स में अक्सर दिखता है। शुक्रवार को एमिटी इंटरनैशनल स्कूल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब फिल्म जय गंगाजल की टीम पहुंची। फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा, एक्टर मानव कौल और राहुल भट्ठ स्टूडेंट्स के बीच फिल्म से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए और ढेर सारी सेल्फीं खिंचवाईं।
इस मौके पर प्रकाश झा ने कहा, ‘मेरी फिल्में कड़वी होती हैं, थोड़ी कठिन भी मतलब कि, शाहरुख-सलमान टाइप न होकर जीवन की सच्चाइयों पर आधारित होती हैं। मनोरंजक फिल्मों का भी समाज में महत्वपूर्ण स्थान है मगर मेरा काम थोड़ा अलग है।’ उन्होनें बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी दिए।

वहीं अभिनेता राहुल भट्ट ने कहा कि, जीवन में सपने देखना बहुत जरुरी है क्यूंकि जो सपने देखता है वही उसे सच करने के लिए प्रयास भी करता है। उन्होने बच्चों से कहा कि, सभी बच्चों को अपने बचपन को खूब इंज्वाय करना चाहिए बचपन जीवन का सबसे सुन्दर समय होता है।
इसके पहले प्रकाश झा, राहुल भट्ट और मानव कौल का स्वागत बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया। बच्चों ने प्रकाश झा से उनकी फिल्म और अभिनय से जुड़े सवाल भी किये जिनके जवाब में प्रकाश झा ने उनसे अपनी फिल्म देखने का निवेदन किया। जय गंगाजल के निर्देशक और अभिनेताओं ने बच्चों के साथ सेल्फी खिचवाई और आॅटोग्राफ दिए।
https://rashtriyadinmaan.com
