
नवीन मंडी में बरसात और गर्मी से बचाव के लिए व्यापारियों ने टीनशेड डाल रखा है। हालही में नए मंडी सचिव रमेश राणाने चार्ज संभाला है। उन्होंने उक्त दुकानों के आगे लगे टीनशेड को अवैध मानते हुए ध्वस्त कराने की योजना बनाई है। गुरुवार सुबह व्यापारी विरोध जताने मंडी सचिव कार्यालय पहुंच गए। इसको लेकर मंडी सचिव से व्यापारियों की खूब नोकझोंक भी हुई। जानकारी पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता आदि भी पहुंच गए। व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई और टीनशेड की आड़ में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। कहा कि मंडी में गदंगी, आवारा पशुओं, चारदीवारी की जो समस्याएं हैं उनपर तो ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि टीन शेड से किसी को कोई परेशानी नहीं है उसको तोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
व्यापारी नेताओं ने मंडी सचिव को साथ लेकर गंदगी, आवरा पशुओं की स्थिति दिखाई। जिसपर उन्होंने सफाई कार्य कराने की बात कही।
https://rashtriyadinmaan.com
