अखिलेश के वीडियो से मुलायम गायब, पत्नी डिंपल ने कहा -‘कहो दिल से अखिलेश फिर से’


 

video-disappearing-from-akhilesh-mulayam-akhilesh-wife-dimple-said-kho-heart-again-news-in-hindi-161072लखनऊ. यूपी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के कुनबे में कलह थम गया है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ. इसी बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रथ यात्रा के लिए जो वीडियो जारी किया है, उससे ये साफ हो गया है कि कहीं-कहीं वो चुनावी रणभूमि में अकेले उतरने वाले हैं. प्रचार के इस वीडियो में कहीं भी उनके पिता मुलायम सिंह यादव या चाचा शिवपाल यादव नजर नहीं आ रहे. लेकिन अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अभी से अपने पति के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है.

डिंपल फेसबुक के चारिए अखिलेश यादव का प्रमोशन कर रहीं हैं. डिंपल ने ‘कहो दिल से अखिलेश फिर से’ नाम से एक फेसबुक पेज बनवाया है, जिस पर अखिलेश के समर्थन में लगातार पोस्ट डाले जा रहे हैं. इसकी एक पोस्ट में अखिलेश और मुलायम की पुरानी तस्वीर पोस्ट कर सवाल पूछा गया है, ‘एक ‘आज्ञाकारी पुत्र’ जो अपने पिता के आदर्शों पर चला और विपरीत परिस्थितियों में भी उनका सम्मान रखा, क्या आप अखिलेश के साथ हैं?’

इस फेसबुक पोस्ट ने साफ कर दिया है कि समर्थकों में सहानुभूति का माहौल बनाया जा रहा है. हालाँकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस पेज को अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल चला रहीं हैं. गौरतलब है कि 3 नवंबर से अखिलेश यादव की रथ यात्रा शुरू होने वाली है. इस के प्रमोशन के लिए एक वीडियो तैयार किया गया है. इस वीडियो में सिर्फ अखिलेश और उनका परिवार नजर आता है, पिता मुलायम या कोई और पार्टी नेता नहीं.

वीडियो की शुरुआत एक शपथ से होते हैं, ‘हर दिन मैं खुद से उत्‍तर प्रदेश का भविष्य बनाने का वादा करता हूं.’ हालांकि अखिलेश ने अपने फेसबुक पेज से एक दूसरा वीडियो जारी किया है, उसमें मुलायम सिंह यादव भी दिख रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में आवाज आती है- मैं हर रोज़ उत्तर प्रदेश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खुद को तैयार करता हूं. इसके बाद ब्रेकफास्ट की टेबल अखि‍लेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ बैठे दिखते हैं.

वीडियो के अंत में संदेश है- उत्तर प्रदेश, भारत… मेरा परिवार. अखिलेश ने बुधवार को विकास रथ यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया. अखिलेश विकास यात्रा पर तीन नवंबर को लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे. यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बतया कि यात्रा में लाखों युवा शामिल होंगे. यात्रा के दौरान जगह जगह अखिलेश का स्वागत किया जाएगा. साथ अखिलेश कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.


Scroll To Top
Translate »