देश में है असहिष्णुता का माहौल : मांझी


phpThumb_generated_thumbnail

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां मंगलवार को माना कि देश में असहिष्णुता का माहौल है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि वे इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, आज देश में असहिष्णुता का माहौल है और जरूरी है कि इस पर केंद्र सरकार सफाई दे।

उन्होंने कहा, जो लोग देश या राज्य छोडऩे की बात कह रहे वे भी गलत सोच रहे हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। मेरी जब भी प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं से मुलाकात होगी तब अपनी बात रखूंगा।

जनता दल (युनाइटेड) में रहते मुख्यमंत्री रहे मांझी बगावत और राजग में शामिल होने के बाद बिहार विधानसभा में अपनी पार्टी के इकलौता विधायक हैं। मांझी के बयान पर जनता दल (युनाइटेड) के नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सच सामने आ ही जाता है। मांझी ने भी देर से ही सही, लेकिन सच को स्वीकार किया है।

कुछ दिनों पूर्व भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद महबूब अली कैसर ने भी असहिष्णुता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांगी थी। हालांकि पार्टी के नेता चिराग पासवान ने मीडिया पर कैसर के बयान को

तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था।

 

 


Scroll To Top
Translate »