भागलपुर रैली में पीएम मोदी ने कहा-
– 25 साल में पहली बार विकास के लिए पड़ेगा वोट
– नीतीश ने कहा था बिजली नहीं दूंगा तो वोट मांगने नहीं आऊंगा।
– बिजली तो नहीं आई लेकिन नीतीश आ गए, जो अभी वादा तोड़ रहे हैं, बाद में क्या करेंगे।
– जिस कांग्रेस का लोहिया आजीवन विरोध करते रहे, उसी से उनके चेलों ने हाथ मिला लिया।
– अभी दो दिन पहले गांधी मैदान में एक तिलांजली सभा हुई, उसमें जेपी नारायण और कर्पुरी ठाकुर को तिलांजली दी गई।
– जेपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी। कांग्रेस सरकार ने उन्हें जेल में बंद कर दिया था।
– विजय यात्रा को कोई रोक नहीं सकता।
– मैंने सोचा इतनी महत्वपूर्ण रैली है बिहार के विकास की बात करेंगे लेकिन इनके पास मोदी के अलावा कुछ है ही नहीं।
– विपक्षी क्यों करते रहते हैं मोदी-मोदी-मोदी।
– लोग मुझे गाली दे रहे थे, लेकिन उन्हें खुद भी पैकेज लाना पड़ा।
– हिंदुस्तान में सबसे बुद्धिमान कहीं है तो बिहार की धरती पर है। वे ये खेल समझ गए।
– 5 साल में बिहार को केंद्र से 3 लाख 74 हजार करोड़ मिलने वाला है।
– मजबूरी में ही सही इन्हें जातिवाद छोड़कर विकास की बात करनी पड़ रही है।
– सत्ता के नशे में चूर लोग अब जनता को बेवकूफ नहीं बना पाएंगे।
– देश में हर तरफ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बढ़ रहे हैं, बिहार में घट रहे हैं।
– पैसे हों और काम न हो ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
– स्वास्थ्य के मद में 500 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च ही नहीं हुई।
– नेपाल भूकंप के दौरान मैंने खुद बिहार की सुध ली थी।
https://rashtriyadinmaan.com
