स्मार्ट सिटी की आखिरी लिस्‍ट में यूपी के ये 3 शहर शामिल


Uttar-Pradesh-Government-Bareilly-bus-accident-burnt-bodies-DNA-test-high-level-investigation-news-in-hindi-191004
लखनऊ. दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्‍ट में यूपी के तीन शहर इलाहाबाद, झांसी और अलीगढ़ को शामिल किया गया है।
इलाहाबाद, झांसी और अलीगढ़ को स्‍मार्ट सिटी की लिस्‍ट में शामिल करने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी और वेंकैया नायडू को धन्‍यवाद और आभार जताया है। इससे पहले लखनऊ समेत यूपी के 7 शहरों को स्मार्ट सिटी की लिस्‍ट में पहले ही शामिल किया जा चुका है। स्मार्ट सिटी के तहत वर्ल्‍ड क्‍लास ट्रांसपोर्ट सिस्टम के साथ 24 घंटे बिजली-पानी की सप्लाई आम लोगों तक पहुंचाना। साथ ही सरकारी कामों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक जगह से दूसरे जगह तक 45 मिनट में जाने की व्यवस्था करेगी।
  इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से लेकर हाईटेक सुरक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता दी जाएगी। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सबसे पहले मोदी सरकार के पहले बजट में घोषणा की गई थी, जिसके तहत बजट में 7060 करोड़ रुपए का फंड भी आवंटन किया गया था।


Scroll To Top
Translate »