तीन तलाक पर कल आ सकता है फैसला


21404lPt4hPiy14EMKsIJXcpuOTj3mrKPDckX1681579
नई दिल्ली . सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक पर कल अपना फैसला सुना सकता है. गौरतलब है कि कई महिलाओं ने इस मुद्दे पर अपनी याचिकाएं दायर की हैं जिनमें तीन तलाक की वजह से उन पर हो रहे अत्याचार और भेदभाव की बात कही है . प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर हमेशा ही महिलाओं का साथ दिया है .
इस स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज की महिलाओं द्वारा अपने हक के लिए आवाज उठाए जाने के कदम की सराहना की थी. पीएम मोदी ने लालकिले से कहा था,”मैं उन महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूं , जिन्हें तीन तलाक के कारण दुखद जीवन जीना पड़ रहा है. उन महिलाओं ने इसके खिलाफ एक आंदोलन चलाया जिसने इस प्रथा के खिलाफ पूरे देश में एक माहौल तैयार कर दिया.’ पीएम मोदी ने कहा था कि पूरा देश उन्हें यह अधिकार दिलाने के इस प्रयास में उनके साथ है.


Scroll To Top
Translate »