तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री , राज्यपाल ने दिलाई शपथ




देहरादून | उत्तराखंड में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में उनका नाम अचानक से सामने आया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े तीरथ सिंह रावत गढ़वाल के सांसद हैं और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर रह चुके हैं।

उन्हें मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के सबसे वफादार नेताओं में गिना जाता रहा। तीरथ के सामने पिछले लोकसभा चुनाव में तब धर्मसंकट पैदा हुआ जब उन्हें अपने गुरु के पुत्र के खिलाफ गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ना पड़ा था। इस सीट पर उन्होंने जनरल खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को पराजित कर दिया था।

राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे
नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हरिद्वार कुंभ के पहले शाही स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।


Scroll To Top
Translate »