निवेश सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के शीर्ष नेतृत्व, उद्यमी
एवं निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश में निजी निवेश को आकर्षित करने हेतु और रोजगार के नवीन अवसरों के सृजन हेतु किये जा रहे अनवरत प्रयासों के क्रम में निवेशकों के मध्य जागरूकता पैदा करने एवं निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आगामी 10 सितम्बर को मुम्बई में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव सहित बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के शीर्ष नेतृत्व, उद्यमी एवं निवेशकगण प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि निवेशक सम्मेलन हेतु आवश्यक जानकारियों सहित सूचना सामग्री – विभिन्न सेक्टरों के ब्रोसर, फिल्म प्रस्तुतिकरण आदि को अपडेट कर प्रस्तुत किया जाये।मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगामी 10 सितम्बर को मुम्बई में आयेाजित निवेशक सम्मेलन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु इच्छुक भावी निवेशकों के साथ प्रस्तावित एजेण्डा के अनुसार वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई फिल्म नीति को कार्यक्रम में घोषित किया जायेगात तथा सम्मेलन में फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने बताया कि मुम्बई निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशक समुदाय ने अपनी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। निवेशक सम्मेलन में ऐमचैम भारत मंे अमेरिकी वाणिज्य मण्डल (।American Chambers Of Commerce in India) तथा काॅन्फेडरेशन आॅफ इण्डियन इण्डस्ट्रीज (सीआईआई) के बड़े प्रतिनिधिमण्डल भाग लेंगे।
श्री रंजन ने कहा कि निवेशक सम्मेलन में राज्य सरकार के कई उददेश्यों की पूर्ति की आशा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से हम राज्य के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं, जैसे-बढती विद्युत शक्ति के उपभोग की स्थिति कुशल मानव शक्ति, विश्व स्तर के औद्योगिक बुनियादी ढाँचे और एक संवेदनशील नीतिगत माहौल को पुनः रेखांकित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के नेतृत्व की निजी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का भी इरादा है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात, निवेशकों के साथ यह संवाद एक सार्थक और निरंतर बातचीत के माध्यम से निवेशकों में विश्वास पैदा करने और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध असीमित संभावनाओं का उपयोग करने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि परिणामस्वरूप राज्य में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।
बैठक में प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्रीमती कंचन वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
