आजम को मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त: कांग्रेस


444er54rte4download-2

लखनऊ,। विगत दिनों बुलन्दशहर में हाईवे पर हुए सामूहिम दुष्कर्म के वहशियाना कुकृत्य पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री मो0 आजम खां द्वारा दिये गये विवादित बयान एवं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राजनीतिक साजिश करार दिये जाने के मामले में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा मो0 आजम खां के अदालत में पेश न होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए की गयी गंभीर टिप्पणी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अविलम्ब मो0 आजम खां को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदीए पूर्व एमएलसी ने आज जारी बयान में कहा कि जिस प्रकारसर्वाेच्च न्यायालय ने मो0 आजम खां की गैर हाजिरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की है ऐसे में संवैधानिक पद पद उन्हें बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यदि मुख्यमंत्री  मोहम्मद आजम खां को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त नहीं करते हैं तो प्रदेश के संवैधानिक मुखिया होने के नाते प्रदेश के  राज्यपाल को संविधान की रक्षा के लिए मो0 आजम खां के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि मो0 आजम खां अपने विवादित एवं उलूल.जुलूल बयानों के जरिये सुर्खियों में बने रहने के लिए कुख्यात हैं। बुलन्दशहर में जिस प्रकार की घटना हुई है उस पर मो0 आजम खां का बयान एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए शर्मनाक है। मो0 आजम खां के इस तरीके के बयानों से कई बार प्रदेश सरकार को शर्मसार होना पड़ा है।

श्री मेंहदी ने मांग की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वाेच्च न्यायालय की टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए मो0 आजम खां को तत्काल मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करें।


Scroll To Top
Translate »