गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास करने हेतु व्यापक कार्य योजना यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत की जाये: मुख्य सचिव


DSC_2306

 

लखनऊ:   मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास करने हेतु व्यापक कार्य योजना यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टिकोण से गढ़मुक्तेश्वर का विकास कराने हेतु मेला क्षेत्र को विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र को विकसित करने हेतु सम्बन्धित क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट घोषित कराने के साथ-साथ विकासशील कार्य योजना बनायी जाये।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास हेतु बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के घाटों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराकर स्थायी घाट बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर आने वाले तीर्थ-यात्रियों के लिये पूजा स्थल हेतु भी पर्याप्त स्थान चिन्हित कर आवश्यकतानुसार विकसित कराया जाये।

श्री राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु अनेक कार्य योजनाओं का संचालन प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में और अधिक गति लाकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार विकसित कराकर पर्यटन यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जायें, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक प्रदेश के प्रमुख स्थलों की ओर और अधिक आकर्षित हो सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी हापुड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »