लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने सवाल किया कि तोताराम यादव पर मेहरबान अखिलेश सरकार कार्यवाही कब करेगी ? प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि तोताराम यादव का गनर निलंम्बित, गांव का चैकीदार पद से हटा दिया गया, बाकि लोगो पर कार्यवाही प्रक्रिया में है किन्तु बूथ कैप्चरिंग के असल आरोपी तोताराम यादव पर कार्यवाही के सवाल पर न केवल राज्य सरकार मौन साधे है बल्कि तोताराम यादव सरकार के कद्दावर मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे है। अखिलेश सरकार के फैसलें पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री के अपराध करने पर संतरी को सजा और मंत्री पर चुप्पी ?श्री पाठक ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता का बेजा इस्तेमाल कर मैनपुरी में बूथ पर कब्जा करने वाले तोताराम के खिलाफ कार्यवाही करने के दावे तो जरूर हो रहे है किन्तु सच्चाई यह है कि अखिलेश सरकार के इशारे पर राज्य का प्रशासनिक अमला तोताराम यादव को बचाने की जुगत में लगा हुआ है। उन्होंने कहा बूथ पर कब्जा तोताराम यादव ने किया मतपत्रों पर मोहरे लगाते तोताराम के वीडियों सार्वजनिक हुए। मुकदमा पंजीकृत है, साथ रहे लोग कार्यवाही की जद में है। किन्तु अब तक तोताराम यादव पर कार्यवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा घोषित तौर पर पंचायत चुनावों में भाग नहीं ले रही समाजवादी पार्टी के नेता पंचायत चुनाव के हर चरण में लोकतंत्र को शर्मशार करते नजर आये।
https://rashtriyadinmaan.com
