पर्यटन मंत्री ने कहा समय पर पूरी करें प्रदेश की पर्यटन परियोजनाएं


1458578_777378988939199_1227170535_n

लखनऊ।प्रदेश की पर्यटन मंत्री, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में यूपी पर्यटन विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर महानिदेशक श्री नवनीत सहगल द्वारा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों के विषय में एक प्रस्तुतिकरण दिया गया।

पर्यटन मंत्री ने विभाग में चल रही योजनाओं को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए और कहा कि आम-जनमानस को योजनाओं का लाभ समय से तभी मिल पाएगा जब यह समय पर पूरी होंगी। इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य को समयबद्ध तरीके से सम्पन्न करने के निर्देश दिये गये तथा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को सुखद एवं सुविधाजनक बनाने हेतु पर्यटकों को समस्त सुविधायें आॅनलाइन माध्यम से एक ही विंडो के द्वारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

महानिदेशक पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने पर्यटन मंत्री को अवगत कराया कि शीघ्र ही प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को वन-स्टाॅप ट्रेवल पोर्टल के माध्यम से पर्यटन संबंधी समस्त सुविधाएं सिंगल विंडो सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।


Scroll To Top
Translate »