ट्रेनों के नॉन एसी कोच में भी लगेंगे डस्टबिन


ttस्टेशन ही नहीं अब देश की ट्रेनें भी नीट एंड क्लीन होंगी। रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच के बाद अब नॉन एसी कोच में भी डस्टबिन लगाने की प्लानिंग की है। इसके लिए कोच के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है।

अब जो नए कोच बनेंगे, उनमें डस्टबिन के लिए स्पेस दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2016 से पहले ये कोच ट्रैक पर आ जाएंगे।

रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवेंद्र मोहन ने शनिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रेनों और स्टेशनों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक 8000 कोच में 19000 बॉयो टॉयलेट्स लगाए जा चुके हैं, ताकि स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि देश में हर साल करीब 3000 नए कोच ट्रैक पर आ जाते हैं।

भविष्य में जो भी कोच बनेंगे उनमें डस्टबिन भी लगाए जाएंगे, ताकि ट्रेनों के अंदर भी कचरा बिखरा न दिखाई दे। डस्टबिन न होने से यात्री खिड़कियों से भी कचरा बाहर फेंक देेते हैं। स्लीपर क्लास कोच में भी डस्टबिन लग जाने के बाद लोग कचरा बाहर नहीं फेंकेंगे।


Scroll To Top
Translate »