नींद में परिवहन विभाग, डग्गामार वाहनों से रोडवेज को प्रतिदिन डेढ़ करोड़ का नुकसान


eerrrrrfff44eeeerd43w5r4-28

लखनऊ,। वैसे तो सपा की अन्दरूनी लड़ाई के चलते सभी विभाग में मनमानी का आलम है लेकिन परिवहन विभाग तो पूरी तरह से नदी में नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में डग्गामार वाहनों की वजह से रोडवेज को रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। यदि राजधानी की बात की जाए तो यहां कई अवैध वाहनों के स्टैंड बने हैं, जहां से रोजाना 110 गाड़ियां संचालित की जा रही हैं। इन वाहनों के संचालन होने से रोडवेज को 25 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री डीके त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि इस बार दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ के बजाय फतेहपुर में करने का निर्णय लिया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में डग्गामार वाहनों के खिलाफ रणनीति बनाने, संविदा कर्मियों को तीन रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करने व कोर्ट के आदेश पर सामान कार्य का सामान वेतन दिए जाने के संबंध में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में डग्गामार वाहनों की वजह से रोडवेज को रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। यदि राजधानी की बात की जाए तो यहां कई अवैध वाहनों के स्टैंड बने है जहां से रोजाना 110 गाड़ियां संचालित की जा रही हैं। इन वाहनों के संचालन होने से रोडवेज को 25 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारी संघ के नेता, रोडवेज के अधिकारी और आरटीओ चेकिंग दस्ते के साथ मिलकर प्रदेश भर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस संबंध में एक पत्र परिवहन निगम और एक पत्र परिवहन आयुक्त को जल्द दिया जायेगा, ताकी संयुक्त अभियान चलाकर अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जा सके।


Scroll To Top
Translate »