आयकर का तुलस्यान ग्रुप के 22 ठिकानों पर छापा, भारी अनियमितता पकड़ी


16_11_2016-blackmoney

लखनऊ। तुलस्यान ग्रुप के 22 ठिकानो पर आयकर टीम ने छापा मारकर बड़ीं संख्या में अनियमितता पकड़ी है। इनमें से लखनऊ में 8, दिल्ली में 7, इलाहाबाद में 6 और मेरठ में 1 ठिकाने को आयकर टीम ने अपनी कार्रवाई के लिए चुना है। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की यह बड़ी कार्रवाई है। आयकर विभाग के 100 से अधिक अफसरों की टीम मौके पर मिले कागजात की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

इस छापे में बरामदगी का विस्तृत विवरण तो नहीं मिल सका लेकिन छापे में भारी मात्रा में ब्लैकमनी बरामद की गई है। आयकर विभाग ने कई लाकरों को सील किया है। बोगश शेयर और बेनामी कम्पनियो का खुलासा किया है। यह छापा ग्रुप से जुड़े दोनों भाई महेश और नरेश तुलस्यान के ठिकाने पर मारा गया है।


Scroll To Top
Translate »