यूपी के मदरसों में NCERT बुक्स से होगी पढ़ाई, योगी सरकार ने दी मंजूरी


_1508736088

 

लखनऊ: अब योगी सरकार मदरसों के सिलेबस में बदलाव करने जा रही है। यह यूपी के मदरसों के पाठ्यक्रम में भी नेशनल कांउसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीआरटी) की किताबों को शामिल किए जाने की तैयारी है। योगी सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दे रही है।

मदरसों को ऑनलाइन करने के बाद मदरसा शिक्षा परिषद सिलेबस के बदलाव की तैयारी कर रहा है। अब यहां मजहबी किताबों के साथ-साथ एनसीईआरटी की बुक्स भी पढ़ाई जाएंगी। मदरसों में आलिम की पढ़ाई से कहीं  ज्यादा जोर अब एनसीईआरटी की शिक्षा पद्धति पर किया जाएगा।यह मदरसों के सुधार के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है।
यूपी के मदरसों के पाठ्यक्रम में भी एनसीआरटी की किताबों को शामिल किए जाने की तैयारी है और खास तौर पर मैथ्स और साइंस की बुक्स एनसीईआरटी की होंगी। योगी सरकार से हरी झंडी मिलते ही मदरसा बोर्ड एनसीईआरटी की किताबें शामिल करने की तैयारियों में जुट गया है। जल्द ही यूपी के दो हजार से अधिक सरकारी मदरसों में एनसीईआरटी की बुक्स दिखाई देंगी।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उस एजेंडे को ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि अब मदरसों में एनसीईआरटी की किताबें चलेंगी। इसके साथ ही गणित और विज्ञान के विषयों पर मदरसों में ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
इससे पहले राज्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने उन सभी मदरसों को जो सरकारी अनुदान पाते हैं या किसी भी तरीके से सरकार से जुड़े हैं उन्हें ऑनलाइन करने के डेडलाइन दी थी। यूपी में ढाई हजार मदरसों में से करीब 2 हजार मदरसों ने खुद को ऑनलाइन भी किया बल्कि सरकार की और से मांगी गई तमाम जानकारी को भी ऑनलाइन कर दिया है। यह आदेश राज्य के जिन सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों ने मानने से इनकार किया है उनकी मान्यता पर तलवार लटकने लगी है।

गौरतलब है कि नए सिलेबस के शुरू होने से मदरसों की शिक्षा पद्धति में काफी बड़ा बदलाव आ जाएगा। हालांकि, मदरसों में सिलेबस बदलाव की खबर से मदरसा टीचर काफी परेशान हैं। वहीं यूपी सरकार ने कहा है कि वो मदरसों को आधुनिक बनाना चाहती है।


Scroll To Top
Translate »