उ. प्र. प्रवासी दिवस 2016 के आयोजन हेतु बनाई गई उच्च स्तरीय ‘इवेण्ट कोआॅर्डिनेशन कमेटी’


 

011c23436f21a266f9339f3bb3daa255_M (1)

लखनऊ | आगरा में 4 से 6 जनवरी 2016 को आयोजित होने वाले प्रथम् उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस (यूपीपीडी) की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के सुगम और सफल आयोजन के लिए आज एक उच्च स्तरीय ‘इवेण्ट कोआॅर्डिनेशन कमेटी’ (कार्यक्रम समन्वय समिति) का गठन कर दिया।

आज जारी किए गए कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यूपीपीडी का आयोजन सुगमता एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का पूर्ण दायित्व इस समिति का होगा तथा समिति के सदस्य संयोजक द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर बैठक आहूत कर समिति द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार अनुमोदन प्राप्त कर कार्यवाही की जाएगी।

श्री बलवन्त सिंह रामूवालिया,  मंत्री कारागार विभाग ‘इवेण्ट कोआॅर्डिनेशन कमेटी’के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्य सचिव उपाध्यक्ष होंगे तथा 20 सदस्य एवं एक सदस्य सचिव होंगे। मण्डलायुक्त, आगरा, मुख्यमंत्री के सचिव सहित विभिन्न विभागो के प्रमुख सचिव, यथा- एनआरआई विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, सूचना, आईटी व इलेक्ट्राॅनिक्स, चिकित्सा शिक्षा, पंचायतीराज, पर्यावरण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिचार कल्याण, महिला कल्याण तथा उ.प्र. वित निगम के प्रबन्ध निदेशक, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे के अध्यक्ष, प्रबन्ध निदेशक-यूपीएसआईडीसी, महानिदेशक-पर्यटन, एवं संस्कृति, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास तथा बेसिक शिक्षा विभाग के सचिवों को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विशेष सचिव, एनआरआई विभाग को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

यूपीपीडी के विस्तृत स्वरूप के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार समिति की बैठकों में अन्य विभागों व संस्थाओं के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार अनिवासी भारतीयोें से सम्बन्धों को सुदृढ़ करने एवं उनके साथ ज्ञान व सूचना के आदान-प्रदान हेतु यू.पी.पी.डी. को सबसे बड़े मंच के रूप में विकसित करना चाहती है। इससे न केवल एन.आर.आई. व भारतीय मूल के लोगों का प्रदेश से जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि निवेश व व्यापार हेतु सार्थक संवाद भी हो सकेगा।


Scroll To Top
Translate »