
लखनऊ: समाजवादी पार्टी से बर्खास्त सभी युवा नेताओं की वापसी हो सकती है। शनिवार 19 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के आवास पर बर्खास्त नेता पहुंचे हैं। नेताओं ने मुलायम सिंह से बातचीत की और माफीनामा सौंपा है। बताया जा रहा है कि सभी बर्खास्त नेताओं को माफीनामा सर्टिफिकेट मिलेगा।
उदयवीर सिंह को छोड़कर सुनील साजन, आनंद भदौरिया, अरविंद सिंह, समेत सभी बर्खास्त नेताओ की वापसी हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो परिवारिक रार और बढ़ेगी या घटेगी? बर्खास्त नेताओं में ज्यादातर नेता सीएम अखिलेश के करीबी हैं। अब फिर से इनकी वापसी बताती है कि सीएम अखिलेश का पार्टी में भी पलड़ा भारी हो जाएगा।
ध्यान रहे एमएलसी उदयवीर सिंह की चिट्ठी के बाद पार्टी में हंगामा मच गया था । मुलायम को लिखी चिट्ठी में उदयवीर ने आरोप लगाया था सीएम अखिलेश के खिलाफ परिवार में ही साजिश की जा रही है। इसके पीछे उनकी दूसरी मां साधना गुप्ता का हाथ और शिवपाल यादव भी उनके साथ हैं। इस आरोप के बाद उदयवीर को पार्टी से निकाल दिया गया था।
https://rashtriyadinmaan.com
