केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना नेगेटिव


नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन वह डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। वह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट किया, ‘आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।’रएक और ट्वीट में उन्होंने अपना इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।’


Scroll To Top
Translate »