केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती


 

नई दिल्ली  | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम जाएगी मेदांता

गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य का जायजा लेने एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी। जाएगी टीम। यह जानकारी समाचार एजेंसी को सूत्रों के हवाले से मिली है।

 


Scroll To Top
Translate »