
लखनऊ. यूपी की राज्यसभा सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामाकंन दाखिल किया. यूपी की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामाकंन बीजेपी के उम्मीदवार को तौर पर बुधवार को नामाकंन दाखिल किया.
पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्यसभा से इस्तीफ के बाद यह सीट खाली हुई थी. पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को बीजेपी की तरफ से नवंबर 2014 में यूपी से राज्यसभा भेजा गया था. जिसके बाद उन्हें रक्षामंत्री बनाया गया था. लेकिन मार्च 2017 में उनके गोवा का सीएम बनने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद ये राज्यसभा सीट खाली हो गई थी. नॉमिनेशन करने की आखिरी तारीक 5 जनवरी को रखी गई है. इसके साथ ही सभी के प्रपत्रों की जांच के लिए 6 जनवरी का समय रखा गया है. नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 जनवरी तय की गई है. वहीं उपचुनावों के लिए 16 जनवरी (मंगलवार) को मतदान होगा.
बता दें कि आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी का समायोजन अब तक बचा था. यही वजह है कि यूपी की सीट से हरदीप को ही राज्यसभा भेजा जा रहा है. सितंबर के पहले सप्ताह में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में हरदीप सिंह पुरी और अलफोंस कन्ननाथम मंत्री बनाए गए थे. ये दोनों किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. नियमों के मुताबिक 6 महीने के अंदर संसद के किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है.
https://rashtriyadinmaan.com
