
लखनऊ |
पीड़िता के पिता को मारपीट कर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के मामले में उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तीन दिन सीबीआई की कस्टडी में सौंपने का आदेश दिया है।
बता दें कि कस्टडी रिमांड की यह अवधि 23 मई की शाम पांच बजे से शुरू होगी। सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने यह आदेश विवेचक की अर्जी पर दिया है। इससे पहले विधायक कुलदीप को सीतापुर जेल से अदालत में पेड़ किया गया था।
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह सेंगर, शशि सिंह और अन्य आरोपियों को सीबीआई ने 13 अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है और साथ ही यह विधायक के साथ पुलिस की सांठगांठ का भी पता लगा रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
