यूपी में आम जनता का जीवन असुरक्षित: शीला दीक्षित


1473346041930cong
लखनऊ: ‘‘27 साल यूपी बेहाल’’ यात्रा के तहत आज उ0प्र0 में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा शीला दीक्षित लालगंज में विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि प्रदेश में सत्ताइस वर्षों का गैरकांग्रेसी दौर उत्तर प्रदेश को पीछे ले जाने वाला रहा है। प्रदेश में सपा सरकार के सत्ता में आते ही जंगलराज कायम हो गया है। आम जनता का जीवन असुरक्षित हो गया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सपा, बसपा और भाजपा से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए आप सभी को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
मडिहान विधानसभा क्षेत्र में तेज वर्षा के बावजूद डटी भारी भीड़ ने विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा का जबर्दस्त स्वागत किया। जगह जगह जमा भारी भीड़ को नेताओं ने अनाहूत सभा के रूप में संबोधित किया। मडिहान विधान सभा क्षेत्र के बाद सोनभद्र जिले में प्रवेश पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
श्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सत्ताइस वर्षों में प्रदेश में विकास के पिछड़ेपन के लिए प्रदेश की सत्ता में समान रूप से रहे सपा,बसपा और भाजपा तीनों ही जिम्मेदार हैं। सपा, बसपा और भाजपा द्वारा प्रदेश की जनता को बार-बार छले जाने का हवाला देते हुए प्रदेश में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनाने का आवाहन किया।

डा संजय सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में लोग आज अपने को झूठे वादों और जाति धर्म की राजनीति के चलते ठगा हुआ महसूस करने लगे हैं। उन्होने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में आज चाहे युवा हो, किसान हो, महिलाएं हों, सभी वर्ग परेशान है।


Scroll To Top
Translate »