यूपी: 4 IAS अफसरों के तबादले, राजशेखर बने इलाहाबाद के डीएम


rajshekar-dm_1430151439 (1)
लखनऊ. दो दिन पहले ही 28 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद शनिवार को चार जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं. शनिवार को राज्य सरकार ने आगरा, इलाहाबाद, रामपुर और मेरठ के डीएम का तबादला कर दिया. इसके साथ ही नौकरशाही में सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि कुछ और जिलों के डीएम बदले जा सकते हैं.
शनिवार को जारी हुई ट्रांसफ़र लिस्ट के अनुसार पीडब्लूडी के विशेष सचिव राजशेखर को इलाहबाद जिले का नया डीएम बनाया गया है. उन्हें सुहास एलवाई की जगह भेजा गया और सुहास एलवाई को आगरा का नया डीएम बनाया गया है. राजशेखर के छवि एक तेज तर्रार और जनता से जुड़ाव रखने वाले वाले अफसर की मानी जाती है.
जबकि सुहास एलवाई ने आज़मगढ़ और जौनपुर में अपनी तैनाती के समय ग्रामीण इलाकों में सड़क की बेहतरी के लिए.  अनिल सिंह ढींगरा को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है और मेरठ के डीएम समीर वर्मा को प्रतीक्षारत किया गया है. वहीं बुन्देलखण्ड के बांदा में तैनात महेन्द्र बहादुर सिंह को रामपुर भेजा गया है. सत्ता के गलियारों में चर्चा के अनुसार महेन्द्र बहादुर ने बांदा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था, जो सत्तारूढ़ दल के नेताओं असहज किए हुए था.


Scroll To Top
Translate »