यूपी चुनाव: चौथे चरण में पांच बजे तक 57.45 फीसदी मतदान,लखनऊ में 54.98


लखनऊ | र प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 62.45 फीसदी मतदान लखीमपुर खीरी जिले में हुआ। उन्नाव जिले में सबसे कम 54.12 फीसदी मतदान हुआ है। 2017 में इन 59 सीटों पर 62.69 फीसदी वोट पड़े थे। 


शाम पांच बजे तक लखीमपुर जिले में सबसे ज्यादा 62.45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर पीलीभीत जिला रहा। यहां के 61.42 फीसदी मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक वोट डाला। तीसरे नंबर पर रायबरेली जिला रहा। यहां के 58.32 फीसदी मतदाता शाम पांच बजे तक वोट डाल चुके थे। 

चौथे चरण में शामिल नौ जिलों में से 2017 में सीतापुर जिले में सबसे ज्यादा 68.66 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, लखनऊ जिले में सबसे कम 58.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिन 59 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सीतापुर जिले की महमूदाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 72.41 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ कैंट सीट पर सबसे कम 50.89 फीसदी मतदान हुआ था। 

किस जिले में कितनी वोटिंग?

जिला2017 में वोट प्रतिशत2022 में वोट प्रतिशत
पीलीभीत67.15%61.42
लखीमपुर खीरी68.64%62.45
सीतापुर68.66%58.30
हरदोई59.78%55.40
उन्नाव60.46%54.12
लखनऊ58.45%54.98
रायबरेली60.97%58.32
बांदा59.89%57.48
फतेहपुर59.65%56.96
कुल62.69%57.45

Scroll To Top
Translate »