UP. में 9 PCS अफसरों के तबादले, एसके शुक्ला बने सीएम के विशेष सचिव


21404vTO2rEQjDd7c0AZztNkfS3KhgCkaQsY05771216
लखनऊ. उत्तर प्रदेश शासन के 9 पीसीएस अफसरों के तबादले हो गए हैं. बुधवार को हुए तबादलों में शुभ्रांत कुमार शुक्ला को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के रूप में तैनाती मिली है वे यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे . शुभ्रांशु शुक्ल के सीम सचिवालय में आने से अब वहां 4 विशेष सचिव हो जायेंगे. मेट्रो रेल कारपोरेशन नोयडा के ओएसडी घनश्याम सिंह एडीएम नोएडा बनाए गए हैं.
अब तक एडीएम नोएडा के रूप में तैनात रहे केशव कुमार को ओएसडी मेट्रो नोएडा बनाया गया है. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन विभाग में विशेष सचिव जेपी सिंह को लखनऊ में ही अपर निदेशक मंडी परिषद बनाया गया है. विशेष सचिव ग्राम्य विकास ब्रजराज यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में भेजा गया है. उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय को सचिव आवास विकास परिषद, कानपुर के नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह को अपर निदेशक कृषि, एडीएम लखनऊ अविनाश सिंह को नगर आयुक्त कानपुर और मंडी परिषद के अपर निदेशक रणविजय सिंह को विशेष सचिव महिला कल्याण के पद पर तैनाती दी गयी है.


Scroll To Top
Translate »