7 देशों से 3200 करोड रूपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें लगभग 8650 लोग का रोजगार सृजन हुआ

कानपुर | उत्तर प्रदेश के औद्योगिकरण का एक लंबा इतिहास रहा है और यह भारत का एक अग्रणी औद्योगीकृत राज्य है। भारत के राज्यों में इसका एक विविध औद्योगिक आधार है, जिसमें टैक्सटाइल, हैन्डीफ्राफ्ट से लेकर भारी उद्योग एवं आॅटोमोटिव निर्माण सम्बन्धित उद्योग स्थापित है। उ0प्र0 में औद्योगिक विकास को बढावा देने और राज्य के औद्योगिक विकास की गति को और तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है।
करिश्माई व्यक्तित्व और अग्रणी सोच वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में औद्योगीकरण को प्राथमिकता की श्रेणी में रखा गया। परिणाम स्वरूप लम्बे समय से लम्बित आवश्यक नीतियों में परिवर्तन किये गये तथा औद्योगिकरण को बढावा दिया गया।
यूपीसीडा ने अब तक का उच्चतम वार्षिक कर पूर्व लाभ (पीबीटी) वित्तीय वर्ष 2022-23 में 126 करोड अर्जित किया है। प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया है कि आंकडे़ पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 21 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते है। प्राधिकरण का कुल राजस्व रूपये 1036 करोड, जो विगत् वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 47.70 से अधिक है।
यूपीसीडा ने विगत् दो वर्षों में कोविड के समय में निवेश प्रवाह में वृद्धि हासिल की है, जो विगत् तीन वर्षों की तुलना में 3, 5 गुना है। यूपीसीडा ने 15000 एकड़ से अधिक भूमि बैंक हेतु अधिग्रहण किया है और निरन्तर अधिक से अधिक भूमि अधिग्रहित करने एवं इसे निवेशकों को उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। यूपीसीडा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 374 एकड क्षेत्र के साथ 450 भूखंड आवंटित किए, जिसके परिणामस्वरूप विगत् 06 वर्षों में भूमि आवंटन में 236 प्रतिशत और भूमि क्षेत्र के वितरण में 328 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उपर्युक्त आवंटन पूरे राज्य में विस्तारित हैै, जिसमें 23 प्रतिशत पश्चिमांचल में, 52 प्रतिशत मध्यांचल में, 25 प्रतिशत पूर्वाचल एवं बुंदेलखण्ड में है। इसके अतिरिक्त उद्यमियों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए कोविड परिदृश्य के बाद भी आसानी से यूपीसीडा द्वारा 32 आॅनलाइन ई-सेवाए प्रारम्भ की गयी, जिनका घर बैठे लाभ उठाया जा सकता है।
यूपीसीडा को 7 देशों से 3200 करोड रूपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें लगभग 8650 लोग का रोजगार सृजन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर यूपीएसआईडीए ने पहली बार 07 अलग-अलग राज्यों की प्रतिष्ठित इकाइयों से पिछले 2.5 वर्षों में 3100 करोड रूपये का निवेश प्राप्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप 6500 में से अधिक नौकरिया सृजित होगी। यूपीजी0आई0एस0-2023 में यूपीसीडा ने 3.19 लाख करोड रूपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 1.89 लाख करोड रूपये पश्चिमांचल से, रू 40 हजार करोड मध्यांचल से रू0 11.46 हजार करोड बुदेलखंड में और रू0 78 हजार करोड पूर्वाचल में निवेश प्राप्त हुए है।
उत्तर प्रदेश को न्यू इण्डिया को ग्रोथ इंजन बनाने के सतत् प्रयास किये जा रहे है एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत् है।
https://rashtriyadinmaan.com
