यूपी में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 30 लोगों की मौत


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद सुनिश्चित करें। साथ ही घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करें ।

भारी बारिश के कारण हुए हादसों में चंदौली में तीन, अमेठी में चार, भदोही में दो, अयोध्या में दो और वाराणसी में एक, बाराबंकी में पांच, रायबरेली में एक, अम्बेडकरनगर में एक, कानपुर में एक, ललितपुर, कौशांबी, पीलीभीत, बांदा, गोरखपुर में एक-एक और बलिया में तीन और पूर्वांचल के जिलों में कुछ और लोगों की मौत सूचना है।


Scroll To Top
Translate »