
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से 14 दिनों का मार्ग तय करती हुई जौनपुर पहुची। जौनपुर, सिद्दीकपुर, खानपुर, ओलंदपुर में जबरदस्त पुष्पवर्षा कर 42 स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का नागरिकों ने स्वागत किया और परिवर्तन का शंखनाद करते हुए भारत माता की जय का जयघोष किया।
जनता को संबोधित करते हुए रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता को केवल लूटने का कार्य कर रही है और दूसरी तरफ नरेंद्र भाई मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा कर रहे है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लूटमार ,दुराचार,बलात्कार में लिप्त सपा सरकार को जड़ से उखड फेकने के लिए भाजपा का समर्थन करिये और जौनपुर की 9 सीटो पर कमल खिलाइये।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसभा का अभिवादन करते हुए कहा कि जनता ने 2012 में बड़ी उम्मीदों के साथ सपा सरकार को चुना और अब साढ़े चार साल बाद सपा के कार्यकर्ता जनता से कह रहे है की यह अखिलेश सरकार की ट्रेंनिंग थी ,सपा बसपा की कलई खुल चुकी है इनके राज में गुंडे छाती पे चढ़ के नाचते है। देश का नेतृत्व श्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथों में है जिन्होंने काले धन पे कुठाराघात किया है।
जौनपुर के सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है जबसे नोट बंदी हुई है कश्मीर में पत्थरबाजी बन्द हो गई है इससे सिध्द होता है कि काला धन का इस्तेमाल आतंकवाद में होता है।
परिवर्तन सारथी के रूप में सांसद कौशल किशोर, प्रदेश मंत्री कौशेलेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय यात्रा संयोजक सुधीर मिश्र, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने नेतृत्व किया।
परिवर्तन यात्रा विजय लक्ष्य की ओर बढती हुई झांसी से आगरा पहुॅची। कल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में मिले संदेश से और अधिक उर्जावान होकर परिवर्तन के संवाहक पूरे जोश के साथ बढ रहे है। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में दहतारा, चित्रपुरी, शमशाबाद फतेहाबाद, शिकोहाबाद आदि स्थानों पर जनमानस परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ पडा चारों ओर बस भाजपा की गूज सुनाई पड़रही है। शमशाबाद में महात्मागांधी और फतेहाबाद में वीरागना अवन्ती बाई की प्रतिमाओं पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्रीकान्त शर्मा एव सांसद रामशंकर कठेरिया ने माल्यार्पण किया। माताओं महिनों ने शाॅल ओड़ाकर तथा तिलक करके परिवर्तन यात्रा को आशीर्वाद दिया।
स्वागत कार्यक्रम में जनता का अभार व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत बड़े बदलाव की आँधी है। जनता न परिवारवाद न जातिवाद न भ्रष्टाचार वह केवल विकासवाद की सरकार चाहती है। मोदी जी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार व कालेधन पर प्रहार किया है, कालेधन पर उस प्रहार से मुलायम व मायावती बौखला गये हैं। मायावती ने टिकट बेचकर जो दौलत इकट्ठा की थी वह रद्दी के टुकडों में तब्दील हो गया है। बुआ और भतीजे की भी जुगलबंदी है यह जुगलबंदी नहीं चलने दी जायेगी। हमारी सरकार बनते ही गुंडे अपराधियों माफियाओं पर अंकुश होगा व अपराधियों को जेल में डाल दिया जायेगा। आज चाचा भतीजा नूरा कुश्ती इसलिये कर रहे है कि वह इस सरकार के भ्रष्टाचार व अत्याचार से जनता का ध्यान हटाना चाहते है। भ्रष्टाचार के दाग को मिटाने के लिये सारा परिवार मिलकर जनता व मीडिया को गुमराह कर रहे है उत्तर प्रदेश का किसान बेहाल है उसे न बिजली न पानी न स्वास्थ की कोई सुविधा नहीं मिल रही है जबकि वह पूरा जीवन खेती के लिये खपाता है जिन्होने इस देश को 70 साल लूटने का काम किया है उन्हे जनता की चिंता नही है। लोगों में बिजली, पानी, सड़क के लिये नाराजगी है आपके क्षेत्र के आलू व सब्जी के किसान ठीक मूल्य न मिल पाने के कारण अत्यधिक घाटे व कर्जे से उन्हे अपनी जमीन बेचने व आत्महत्या करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता इन सबसे निजात पाने के लिये न भ्रष्टाचार न अत्याचार अबकी बार भाजपा सरकार।
सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि सपा सरकार के विरुद्ध जन-जन में आक्रोश है। जनता सपा के गुंडा राज से मुक्ती पाना चाहती है तथा भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है ।
परिवर्तन यात्रा में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष यात्रा संयोजक भानु प्रताप सिंह चैहान के साथ प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, प्रभु दयाल कठेरिया, ओम प्रकाश, शिव कुमार, श्री मती ऋतु दिवाकर, राम कुमार शर्मा व फतेहाबाद विधान सभा में प्रदीप भाटी, शिव कुमार शिकरवार, राहुल सिसोदिया, नरेश धाकरे व वाह विधानसभा में जितेंद्र वर्मा, प्रेम मोहन जोशी, अवधेश पाठक ,ब्रज मोहन जोशी, रीता वर्मा आदि साथ रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
