
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में बेलगाम गुंडाराज का एक और मामला सामने आया है. मैनपुरी में दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला और उसके पति की बेरहमी से पिटाई की. पिटाई से महिला बुरी तरह से लहुलुहान हो गई. मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि मैनपुरी के थाना किशनी में एक महिला ने दुकानदार से पता पूछा. इस दौरान दुकान पर पहले से मौजूद दबंगों ने महिला से छेड़छाड़ शुरु कर दी. महिला और उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गुंडागर्दी पर उतर आए और महिला और उसके पति के साथ मारपीट शुरु कर दी. इस दौरान उस जगह पर मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही. किसी ने महिला को नहीं बचाया.
पीड़िता वंदना तिवारी और पति अरविंद तिवारी मैनपुरी के ही रहने वाले हैं. वहीं आरोपी का नाम आनन्द यादव बताया जा रहा है.
https://rashtriyadinmaan.com
