यूपी कोहरे की चपेट में , अगले सप्ताह से और बढ़ने के आसार


 

 

delhi_ncr-21

 

लखनऊ: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में भी इसका असर अब दिखने लगा है. राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने दिसम्बर के पहले सप्ताह से कोहरे का असर बढ़ने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है.

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखा. दिन में हल्की धूप रहेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है.

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 19.1 डिग्री, गोरखपुर का 18 डिग्री, झांसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

यूपी में कई स्थानों पर रहा घना कोहरा: हादसों में पांच मरे

उत्तर प्रदेश के कई इलाके आज सुबह घनी धुंध की लपेट में रहे. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कोहराजनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर कोहरा रहा. इस दौरान कानपुर और इलाहाबाद मण्डलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि बरेली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई.

राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो अपने इलाकों को घने कोहरे की चादर में लिपटा पाया. राजधानी और नजदीकी जिलों में इस मौसम में पहली बार इतना घना कुहासा देखा गया.

24 घंटे के दौरान यूपी में कुछ स्थानों पर कोहरा गिरने का अनुमान

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान नजीबाबाद 8. 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान यूपी में कुछ स्थानों पर कोहरा गिरने का अनुमान है.

इस बीच, प्रदेश के बरेली और बाराबंकी जिलों में घने कोहरे के बीच हुए हादसों में दो छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये. बरेली से प्राप्त खबर के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कचनारी गांव निवासी ललित कुमार सोमवार रात चार अन्य साथियों के साथ कार से बहेड़ी इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था.


Scroll To Top
Translate »