यूपीसीडा ने मिशन शक्ति के तहत 16 महिलाओं को सम्मानित किया


लखनऊ । यूपीसीडा गाज़ियाबाद ने आज मिशन शक्ति के तहत आइपीएस कालेज चाणक्या आंडीटोरियम में महिलाओं के अधिकारों तथा आत्मसुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया । इस मौके पर उद्वोग, शिक्षा, सामाजिक कार्य , महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नाम कमाने वाली 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना सक्सेना, आइपीएस, वूमैन सेफ्टी एण्ड सेलर्स डिफेंस एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मणलीनी सिंह, पूर्व सांसद एवं सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह की पुत्री प्रसिद्ध बाल मनोविज्ञानक कला चिकित्सा द्वारा प्रतिभाग किया गया । उनके द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु दिये योगदान का उल्लेख किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना सक्सेना ने कहा कि उनके द्वारा ग्राम प्रधान महिलाओं को अपना अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराया गया है तथा दायित्व का निर्वाहण स्वय किते जाने के लिए प्रेरित किया गया । उन्होंने महिला सुरक्षा कानूनों एवं पुलिस हेल्प लाइन पर विस्तार से जानकारी दी ।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती मणलीनी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा दो एनजीओ का संचालन किया जा रहा है । मिशन नारी शक्ति दिवस के उपलक्ष्य में आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के हितों पर उनके द्वारा किए जा रहे कामों पर उन्होंने प्रकाश डाला ।

यूपीसीडा गाज़ियाबाद के इस कार्यक्रम को विभागीय मंत्री सतीश महाना ने आनलाइन माध्यम से समम्बोधित किया । सीईओ मयूर माहेश्वरी के निर्देशों के तहत इसका आयोजन किया गया था ।

कार्यक्रम को श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती पुनीता गुप्ता, श्रीमती वंदना मिड्ढा, श्रीमती अंशु गुप्ता , डा, नीरजा बब्बर, और यूपीसीडा क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ियाबाद की रीजनल मैनेजर स्मिता सिंह ने ही सम्बोधित किया ।इस मौके पर 16, महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ।


Scroll To Top
Translate »