यूपीसीडा एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ । प्रदेश के उद्योग आयुक्त एवं यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी बुधवार को गाजियाबाद में थें जहां औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले और उनकी समस्यायों को सुना। उन्होंने यूपीसीडा एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण भी किया।
श्री माहेश्वरी ने संचालित ऋण योजनाओं, ओडीओपी, सीएफसी एवं निर्यात संबंधी समस्त योजनाओं की कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र के सभागार में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि समस्त ऋण योजनाओं में शासन के मानक के अनुसार 60 प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। जिसके लिए संबंधित बैंकों से निरंतर अनुश्रवण किया जाए ताकि सम्यांतर्गत लक्ष्य की पूर्ति हो सके।

सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा कि जनपद गाजियाबाद औद्योगिक रूप से समृद्ध जिला है, जहां निर्यात की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। जनपद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार कर जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देशत किये। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो ने संचालित अवस्थापना संबंधी सीएफसी की स्थापना लिए एक डीपीआर तैयार कर उप्रस्ताव मुख्यालय शीघ्र प्रेषित करें। उन्होंने बैंक गारंटी अवमुक्ति संबंधी लंबित समस्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने महेंद्र सिंह तंवर एवं जनपद के औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा राकेश झा तथा उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान के साथ जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों की अवस्थापना व उच्चीकरण संबंधी समस्याओं पर बैठक की गई।
औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीईओ यूपीसीडा को औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना संबंधी सुविधाएं जैसे क्षतिग्रस्त सड़को, नाले एवं नालियों के निर्माण आदि का अभाव होने के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम से प्राप्त टैक्स की धनराशि से औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना संबंधी कार्य पूर्ण कराया जाना संभव नहीं है।
https://rashtriyadinmaan.com
