
लखनऊ| यूपी की महिला पीसीएस अफसर व लखनऊ विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने मिसेज इंडिया 2019 जीतकर कामयाबी का परचम लहराया दिया। देश का उत्तर प्रदेश की महिला PCS अफ़सर ने किया नाम रौशन |
वह 2004 बैच की पीसीएस अफसर हैं। प्रतियोगिता में 20 राज्यों की 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने टैलेंट राउंड, कॉस्ट्यूम राउंड और क्वेशचन राउंड में सबको पीछाकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।मुंबई में 10 सितंबर से चल रही थी प्रतियोगिता |
ऋतु सुहास आईएएस अफसर सुहास एलवाई की पत्नी हैं जो कि अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
खिताब जीतने के बाद ऋतु सुहास ने बताया कि सबसे पहले लखनऊ में ऑडिशन हुए थे उस दौरान मैंने ऑडिशन दिया था यूपी की संस्कृति को ध्यान में रखकर मैंने ड्रेस पहनी थी। इसके बाद दस से पंद्रह सितम्बर के मध्य मुंबई में मिसेज इंडिया का आयोजन किया गया। जिसमें 20 राज्यों की 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया था जिनके बीच डांस, वॉक, कस्टयूम, क्वेशचन आंसर राउंड हुए। बीती रात फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें मुझे खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मैंने अपने डांस और फिटनेस के साथ बोलने के तरीके और वॉक पर काफी मेहनत की।
लारेटो कान्वेट से स्कूलिंग के बाद लविवि से बीएससी एलएलबी में गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु सुहास ने बताया कि मुझे बचपन से शौक था। लेकिन उसके बाद शादी जॉब और फिर फैमिली के बीच इन सब के लिए वक्त ही नहीं मिला। अब जब थोडा समय मिला तो सोचा क्यों न अपने इस सपने को जिया जाएं। मैं रोज एक से दो घंटे अपने लिए निकाल कर तैयारी की।
ऋतु सुहास ने कहा कि इसके लिए सबसे ज्यादा उनके पति आईएएस सुहास एलवाई ने काफी प्रेरित किया। वो मुझसे अक्सर कहते थे कि थोड़ा अपने लिए समय निकालो। उन्होंने मेरे हर कदम पर साथ दिया। इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए वो ज्यादातर बाहर ही रहते है। समय की कमी के चलते वो ज्यादा वक्त तो नही बिता पाते थे मगर हमेशा प्रेरित करते थे।
https://rashtriyadinmaan.com
