निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए
लखनऊ | प्रमुख सचिव, सूचना एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) श्री नवनीत सहगल ने 4-लेन नारायनपुर-हाथीनाला के समस्त अधूरे कार्याें को आगामी दिसम्बर, 2015 तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्माण कार्याें में हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि अवशेष कार्याें को मानक के अनुसार पूरा करें। साथ ही आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखते हुए आंशिक रूप से अधूरी रोड आदि को पूरा करने के लिए वैकल्पिक मार्ग/साइड रोड का भी मुकम्मल इंतजाम किया जाना चाहिए।श्री सहगल आज जनपद सोनभद्र तथा मिजऱ्ापुर में वाराणसी-शक्तिनगर राज्य राजमार्ग के निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर तथा साईड पटरी के अवशेष कार्याें को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मार्ग के पूरा हो जाने से आस-पास के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और इलाके का तेजी से विकास होगा।
ज्ञातव्य है कि पी0पी0पी0 मोड पर नारायनपुर से हाथीनाला तक 4-लेन बनाए जा रहे इस 115 कि0मी0 लम्बे मार्ग के लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। अवशेष कार्याें को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। इस मार्ग पर 12 अरब 11 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत आयेगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सहगल ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बड़ी बारीकी से परखते हुए टोल प्लाजों के निर्माण की स्थिति, आर0ओ0बी0 आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने की हिदायत देते हुए निर्धारित समय में समस्त कार्याें को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के साथ भीड़-भाड़ के इलाकों से गुजरने वाली हाईवे की पटरियों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।
श्री सहगल ने इस मार्ग पर पड़ने वाले पटवध गांव के पास रुककर सड़क की चैड़ाई का जायजा लिया तथा अपने सामने नपवाकर मानक के अनुरूप चैड़ाई पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बाजारों के पास हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इसके पूर्व, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मिजऱ्ापुर में वाराणसी से शक्तिनगर मार्ग पर नारायनपुर से हाथीनाला तक निर्माणाधीन 4-लेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड तत्काल लगाए जाएं। साथ ही, डिवाइडर पर तत्काल पेंटिंग कराई जाए। सड़क के अधूरे कार्याें को मानक के अनुरूप अभियान चलाकर पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क तथा किनारों पर मार्किंग की जाए। उन्होंने निर्माणाधीन टोल बूथ का भी निरीक्षण किया और निर्माण में तेजी लाकर शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मिजऱ्ापुर के जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री जी0एस0 प्रियदर्शी, उपशा के तकनीकी सलाहकार श्री उमाकान्त पानी तथा श्री के0जी0 साहू सहित अन्य अधिकारी, निर्माण एजेंसी के अभियन्तागण मौजूद थे।
————–
https://rashtriyadinmaan.com
