नई दिल्ली। उरी हमले को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज पहली बार खुलकर बोले । इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में चूक भी स्वीकार की है। पर्रिकर ने कहा कि उरी में हुई गलतियों की जांच कराई जाएगी, उरी हमले के बाद बयानबाजी को लेकर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान केवल खाली बर्तन की तरह शोर कर रहा है, लेकिन इस बार बेवजह की बयानबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पाकिस्तान को जवाब दिए जाने के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा पाकिस्तान को जवाब कब और कैसे देना है, यह प्रधानमंत्री तय करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उरी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और इसे सिर्फ बयान न समझा जाए पीएम ने कहा है तो जरूर कुछ होगा।
उरी में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पर्रिकर ने कहा कि कुछ जरूर गलत हुआ होगा और यह संवेदनशील मामला है। एक देश के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये गलतियां बार-बार न दोहराई जाएं और इसके लिए मैं जरूर कदम उठाऊंगा।
https://rashtriyadinmaan.com

