
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ब्रिटिश शासनकाल से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है। इस एसोसिएशन का 95 वाॅ स्थापना दिवस समारोह 6 मई को मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए महासचिव सुरजीत सिंह निरंजन ने बताया कि स्थापना दिवस केन्द्रीय कार्यालय अन्वेषणालय मेें होगा।
उन्होंने बताया कि उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन, प्रदेश के समस्त अभियंत्रण विभागों, निगमों, स्थानीय निकायों, विकास प्राधिकरणों एवं आवास विकास परिषद आदि में कार्यरत सहायक अभियंता से लेकर प्रमुख अभियंता स्तर के समस्त डिग्रीधारी अभियंताओं का एक मात्र मान्यता प्राप्त शीर्षस्थ सेवा संगठन है।
उन्होेंने बताया कि दिनांक 6 मई, 1924 को कानपुर में प्रथम बैठक करके प्रदेश के अभियंता संगठन का नाम ‘‘यूनाइटेड प्रोविन्स इंजीनियर्स एसोसिएशन‘‘ रखा गया था, तदोपरान्त यूनाइटेड प्रोविन्सेस सरकार, तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा अपने ज्ञाप संख्या-267-ई/288/1924 दिनांक 13.01.1925 द्वारा संगठन को मान्यता प्रदान की। यूनाइटेड प्रोविन्स इंजीनियर्स एसोसिएशन का परिवर्तित नाम ‘‘उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन‘‘ निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन का 95वाॅँ ‘‘स्थापना दिवस समारोह‘‘ दिनांक 6 मई, 2018 दिन-रविवार को सायं 04 बजे से एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यालय लोक निर्माण परिसर 96, महात्मा गाॅधी मार्ग, लखनऊ स्थित अन्वेषणालय के प्रथम तल पर कमरा/हाल नं.-206 में आयोजित किया जायेगा, जिसमें एसोसिएशन के समस्त पूर्व पदाधिकारी, कार्यकारिणी परिषद के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य तथा समस्त विभागों, निगमों, उपक्रमों के विभागाध्यक्ष से लेकर सहायक अभियंता स्तर तक के अभियंता अधिकारी भाग लेंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन की पत्रिका न्यूजलेटर के ‘‘स्थापना दिवस विशेषांक‘‘ का विमोचन भी किया जायेगा तथा एसोसिएशन इस परम्पुनीत अवसर को एक यादगार के रूप में अपनी धरोहर को स्मरण करेगा एवं इस अवसर पर वर्तमान में एसोसिएशन के सामने आयी चुनौतियाॅ एवं समसामयिक विषयों पर भी विस्तृत वार्ता एवं चर्चा भी होगी।
https://rashtriyadinmaan.com
