सीएम योगी के राज में भी वाराणसी मंडी सचिव चला रहे हैं मंडी टैक्स चोरी का रैकेट


 

मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को लिखित रूप से की गई

लखनऊ ।   वाराणसी मंडी सचिव मंडी टैक्स चोरी करवाने का रैकेट चला रहे हैं जिससे मंडी परिषद और सरकार को हर माह लाखों रूपए की हानि हो रही है । इस काम मे मंडी सचिव का पार्टनर बना है रिटायर्ड हो चुका एक पूर्व मंडी सचिव । इन दोनो लोगों के संरक्षण में वाराणसी मे अब कई जगह पर अवैध मंडियां भी लगने लगी है ।
इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को लिखित रूप से की गई है ।

मंडी सचिव देवेंद्र कुमार वर्मा ने जब से वाराणसी मे काम सम्भाला है तब से मंडी समिति की आय में भारी गिरावट हुई है , इसके बाद भी परिषद के उच्च अधिकारी उन पर मेहरबान है ।शिकायतीपत्र के अनुसार वाराणसी मे चनदुआ सटटी, सुंदरपुर,कोनियां व पंचक्रोशी इलाके में लगातार अवैध रूप से आलू, प्याज और केले की ट्रके उतारी जा रही है ।
जबकि इन ट्रको को पहाड़ियां स्थित मंडी समिति के परिसर मे उतरना चाहिए जिससे कि मंडी टैक्स की प्राप्ति हो सके पर ऐसा नहीं हो रहा है । रोज 25 से 30 ट्रके यहां पर उतर रही है और इनसे अवैध वसूली का काम एक राजन नामक कमचारी कर रहा है ।

इसी तरह गेहूं से लदी ट्रकों भी वाराणसी में अवैध रूप से संचालित हो रही है उनसे भी खुले आम यह रैकेट वसूली कर , सरकार को तगड़ा चूना लगा रहा है ।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के अनुसार मंडी सचिव देवेंद्र कुमार वर्मा और एक रिटायर्ड मंडी सचिव जो कि पूर्व में इसी वाराणसी मंडी में सचिव तैनात रह चुके हैं मिल कर मंडी टैक्स चोरी का रैकेट चला रहे हैं । यह रिटायर मंडी सचिव रोज कार्यालय में सुबह से शाम तक अभी भी मौजूद रहते हैं और आफिस की पत्रावलियों की जांच पड़ताल करते रहते हैं । इन्हें कभी भी देखा जा सकता है ।

वाराणसी मंडी समिति की आमदनी में कुछ ही महीनों के भीतर भारी गिरावट आई है । इसका मुख्य कारण यह है कि मंडी सचिव का यह रैकेट जनपद में कई जगह पर छोटी छोटी अवैध मंडियां चला रहा है जहां पर ट्रके उतर जाती है और पहाड़ियां स्थित मंडी समिति के परिसर मे पहुंच ही नहीं पाते हैं और ना ही उनसे मंडी टैक्स की वसूली हो पाती है ।

मुख्यमंत्री योगी जो कि मंडी परिषद के अध्यक्ष भी हैं उसके बाद भी यहां पर भष्टाचार इस तरह फल फूल रहा है और उच्च अधिकारी केवल जिलों का दौरा कर रहे हैं ।


Scroll To Top
Translate »