विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में छा गया बनारसी अंदाज़


anujpg.jpg
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन हुआ. इस दौरान अनुष्का ने बनारसी साड़ी पहनी थी. जिसको मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार किया था. इस बात  खुलासा सब्यसांची ने अपने इंस्टाग्राम पर किया. प्रधानमंत्री मोदी भी आशीर्वाद देने पहुंचे दिल्ली में हुए विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में में उनको आशीर्वाद और नई ज़िन्दगी शुरू करने की ढेरों बधाइयां देने बॉलीवुड के कई बड़े सितारें पहुंचे. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहुंच कर दोनों को आशीर्वाद दिया साथ ही रिसेप्शन की रौनक बढ़ा दी.
लेकिन इस रिसेप्शन में अनुष्का की बनारसी साड़ी हर तरफ छा गई. सोने के धागों से सजी साड़ी बता दें, इस रिशेप्शन में अनुष्का शर्मा ने जो साड़ी पहनी थी, वह बनारस से तैयार कराकर भेजी गई थी. जिसे पीली कोठी के बुनकरों ने सोने के धागों से तैयार किया. जिसमें महीने लग गए. इस साड़ी में जरी और खास तरीके से जरदोजी का काम है. जिसे तैयार कर अनुष्का के लिए भिजवाया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक इस बनारसी साड़ी को खास अनुष्का के लिए भेजा गया था. जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार की थी.इस बात का खुलासा सब्यसांची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया.
जिसमें यह भी बताया गया कि लाल रंग की बनारसी साड़ी, लाल रंग की बिंदी और लाल सिंदूर अनुष्का को भारतीय बहू के पारंपरिक पहनावे को साकार करता लग रहा था.  अनुष्का के खुद लिया लाल रंग साड़ी पहनने का फैसला बताया जा रहा है कि अपने रिशेप्शन में लाल रंग की साड़ी पहनने का फैसला अनुष्का ने खुद लिया था. ख़ास बात तो यह है कि इस खास मौके पर विराट कोहली के कपड़ों की डिजाइन भी अनुष्का ने ही तैयार की थी.


Scroll To Top
Translate »