स्टार्ट अप इण्डिया को लेकर कुलपतियों की बुलाई जायेगी बैठक


20901529_1898697707118092_3202141106219166805_o

लखनऊ,। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक नेे आज राजभवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के छात्रों में उद्यमिता विकसित करने के लिये स्टार्ट-अप-इण्डिया योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रो0 संजय इनामदार अध्यक्ष स्टूडेंट स्टार्ट अप कमेटी आॅफ आॅल इण्डिया काउंसिल आॅफ टेक्निकल एजुकेशन तथा हाफकिन रिसर्च इन्स्टीट्यूट मुंबई की निदेशक डाॅ0 निशिगंधा नाईक के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारम्भ हुई महत्वाकांक्षी योजना ‘स्टार्ट-अप-इण्डिया, स्टैण्ड-अप-इण्डिया’ के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों में नवाचार तथा उद्यम को प्रोत्साहित कर रोजगार पाने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाला बनाए जाने पर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि कैसे युवाओं में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित किया जाए जिससे प्रदेश में रोजगार की नई कार्य संस्कृति का निर्माण हो।

राज्यपाल ने कहा कि ‘स्टार्ट-अप-इण्डिया’ और ‘स्टैण्ड-अप-इण्डिया’ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान है जो नए और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा युवा उद्यमियों की उद्यमशीलता को अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों से स्टूडेन्ड स्टार्टअप योजना पर प्रतिक्रिया प्राप्त करके बैठक भी आयोजित की जायेगी।

 

इस योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश एवं देश के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारने हेतु उचित सहायता की जायेगी तथा उनकी क्षमता को प्रोत्साहन देकर उन्हें प्रगति के पथ पर बढ़ाया जायेगा जिससे वे देश के विकास में सहयोग कर सकें।प्रो.संजय इनामदार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें कोई उपक्रम प्राप्त होता है तो उस पर गंभीरता से विचार करके हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रो0 इनामदार जाने माने उद्यमी तथा एमआईटी कैम्ब्रिज और हार्वड विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।


Scroll To Top
Translate »