सालों से रोज जाता था मंदिर, सगाई टूटने पर भगवान के साथ किया ऐसा ‘सलूक’


krishna-poster-EL80_l

भिण्ड।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 5 साल तक पूजा अर्चना के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक युवक की जब सगाई टूट गई तो तनावग्रस्त युवक ने मंदिर में हंगामा ही नहीं किया बल्कि, मंदिर में रखी पूजा साम्रगी को ही फेंक दिया।

यहीं नही उक्त युवक ने पूजा सामग्री फेंकने के साथ ही भगवान की मूर्तियों के श्रृंगार के कपड़े भी उतारकर फेंक दिए। इस पर मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य श्रद्धालुओं ने युवक को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

शादी टूटने पर मचाया उत्पात

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 50 किलो मीटर दूर अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम कनाथर निवासी युवक सतेन्द्र कटारे प्रतिदिन गांव में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने आता था। उसकी कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। लेकिन किसी कारण से उसकी सगाई टूट गई। इस घटना से आहत युवक ने मंदिर में जाकर उत्पात मचाया।

शादी तय होने पर बांटी थी मंदिर में मिठाई

मंदिर के पुजारी मधुसूदन शर्मा का कहना है कि युवक सतेन्द्र कटारे राधा-कृष्ण की वर्षो से पूजा करता रहा और जब उसकी शादी तय हुई थी तब उसने मंदिर में श्रद्धालुओं को मिठाई बांटकर इसे राधा-कृष्ण का प्रसाद माना था। लेकिन सगाई टूटने पर युवक ने मंदिर में हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि मंदिर में उत्पात मचाने के कारण आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Scroll To Top
Translate »