
लखनऊ | यूपी चुनाव 2022 के लिए तारीखों का एलान हो गया है। मतदान का पहला चरण 10 फरवरी को होगा जबकि 10 मार्च को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव की तारीखों के एलान पर कहा कि यूपी के लोग भाजपा सरकार को विदाई देने के लिए तैयार हैं। चुनाव की तारीखें प्रदेश में बड़ा परिवर्तन करेंगी। चुनाव आयोग को यह देखना चाहिए कि भाजपा के लोग दिशा-निर्देशों का पालन करें।
https://rashtriyadinmaan.com
