चंदौली पंचायत चुनाव का सच क्या है?—— पाठक


ffgt55r64448)
लखनऊ |   भारतीय जनता पार्टी ने कहा राज्य में बगैर जिला पंचायत का एक भी सदस्य जीते जिला पंचायत अध्यक्ष जितने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार घोषित करने में धन का लेन-देन किया। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल करते हुए पूछा कि चंदौली की घटना का सच क्या है? उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत के प्रत्याशी के पति के खाते से 2 करोड़ रूपये का चेक समाजवादी पार्टी के नाम क्यों और किन परिस्थितियों में जारी हुआ वह भी तब जब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी।
उन्होंने कहा कि जब जिला पंचायतों के चुनाव हो रहे थे तब भी धन-बल, बाहुबल और सत्ताबल के भरोसे समाजवादी पार्टी पर पंचायत अध्यक्ष जिताने का आरोप लग रहे थे। किन्तु चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की तरफ से आखिर समय में उम्मीदवार बदलने और उसकी जीत में चले दांव पेंच की कलाई खुलने लगी। जो चेक मीडिया में प्रकाशित हुआ है वह समाजवादी पार्टी के नाम है। धनराशि 2 करोड़ रूपये है। जो आडियों वायरल हुआ वो अखिलेश सरकार के एक मंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद के बीच का है।
श्
री पाठक ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता के संरक्षण में जिस तरह वोट के बदले नोट का खेल चला है वो इसका उदाहरण है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से चंदौली में हुये वोट के बदले नोट के खेल में हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की।

Scroll To Top
Translate »