बड़े नोट बंद होने पर राहुल भड़के, चिदंबरम ने कहा- बढ़ेगा कालाधन


 

201611091644038963_congress-reaction-on-ban-of-big-currencies_secvpf-gif

 

दिल्ली | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर 2000 रुपए का एक नया नोट लाने से काले धन की जमाखोरी कैसे मुश्किल हो जाएगी? कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा, ‘‘बहुत बढ़िया किया श्रीमान मोदी’’। वहीं चिदंबरम ने कहा कि सरकार के इस कदम से कोई फायदा नहीं होगा।

राहुल ने ट्वीट कर साधा निशाना-
राहुल ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा, जिन ‘‘असली दोषियों’’ ने काला धन छिपा रखा है, वे उसे ‘‘दबाकर बैठे हैं, जबकि किसानों, छोटे दुकानदारों और गृहणियों की जिंदगियां ‘‘भारी अफरा-तफरी में डाल दी गई हैं।’’ राहुल ने कहा, ‘‘श्रीमान मोदी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह इस देश के आम लोगों की कितनी कम चिंता करते हैं। किसानों, छोटे दुकानदारों, गृहिणियों- सभी को भारी अफरा-तफरी में डाल दिया गया है।’’

राहुल गांधी ने मोदीलॉजिक दिया नाम-
उन्होंने कहा, ‘‘असली दोषी विदेश में छिपाए गए या रियल एस्टेट में लगाए गए अपने काले धन को दबाकर बैठे हैं। बहुत बढ़िया किया श्रीमान मोदी।’’ राहुल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के लिए एक सवाल: 1000 रुपए के नोटों को 2000 रुपए के नोटों से बदल देने पर काले धन की जमाखोरी बेहद मुश्किल कैसे होने वाली है? हैशटैग मोदीलॉजिक।’’

चिदंबरन ने उठाए सवाल-

UPA सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार के इस कदम से फायदा नहीं बल्कि आम लोगों को नुकसान होगा। चिदंबरम ने कहा कि  1978 में भी जनता पार्टी की सरकार ने ये कोशिश की थी लेकिन फेल हो गई थी। पी चिदंबरम ने आशंका जताई कि इससे कालाधन बढ़ेगा। चिदंबरम ने ये भी कहा कि हमने कल फैसले का स्वागत किया था लेकिन ये भी देखना होगा कि इससे उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है या नहीं।


Scroll To Top
Translate »